● अन्त्योदय कार्ड के प्रति कार्ड 03 किग्रा0 चीनी रू0 18 की दर से दी जायेगी – जिला पूर्ति अधिकारी
जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया है कि माह सितम्बर 2021 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत माह में द्वितीय चक्र में वितरण किया जायेगा। जिसमें खाद्यान्न वितरण की अवधि माह की 20 तारीख से 30 तारीख तक नियत की गयी है। कार्ड धारकों का अंगूठा मैच न होने पर अथवा अन्य कारणों से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण न हो पाने के कारण पॉक्सी/ओ0टी0पी0 के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की तिथि 30 तारीख रखी गयी है।
अन्त्योदय कार्डो पर 20 किग्रा0 गेहू व 15 कि0ग्रा0 चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डो पर प्रति यूनिट 03 किग्रा0 गेहू व 2 कि0ग्रा0 चावल का वितरण किया जायेगा। खाद्यान्न का वितरण मूल्य गेहू रू0 02 प्रति कि0ग्रा0 व चावल रू0 कि0ग्रा0 है। अन्त्योदय कार्डो पर माह सितम्बर में प्रति कार्ड 03 कि0ग्रा0 चीनी का वितरण किया जायेगा। चीनी रू0 18 प्रति किग्रा0 की दर से देय होगी।