रात्रि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा नेता पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल भरावन पंहुचे जंहा पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार अग्रवाल व स्थानीय ग्राम प्रधान पति ने स्वागत किया। चौपाल के दौरान श्री अग्रवाल ने अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। चौपाल में श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और इसी दौरान उन्होंने लाभार्थियों से सम्वाद कर उनसे पूछा कि क्या आपसे योजनाओं के एवज में किसी ने पैसे तो नही लिए। ग्रामीणों ने पूर्व सांसद को खुलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तो वही पूर्व सांसद ने भी सभी ग्रामीणों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।
चौपाल में ग्रामीण से मुखातिब होते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्हें पहली बार भरावन आकर जनता से मिलने का सौंभाग्य प्राप्त हुआ।पीएम मोदी, सीएम योगी व भाजपा की नीतियों को जन जनतक पंहुचाने आया हूं। देश के सर्वोच्च पद पर बैठे मोदी जी आलोचना सुनते है इसलिए ही इस मुकाम पर पंहुचे है।कहाकि गांव का प्रधान जितना जागरूक होगा गांव का उतना ही विकास होगा। पीएम स्वच्छता को लेकर गंभीर है जबकि पिछली सरकारों ने स्वच्छता पर गंभीरता नही दिखाई। 70 साल की आजादी के बाद भी जब देश मे महिलाएं सड़क किनारे शौच करती है तो सिर शर्म से झुक जाता है।
विश्व बैंक से ले लिया इतना कर्जा कि हर जन्मे बच्चे पर होता है एक लाख का कर्ज, देश मे हिंदी को मिला होता बढ़ावा तो आज देश और भी तरक्की कर रहा होता। स्वदेशी के निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री की गंभीरता से देश मे बेरोजगारी दूर हो रही है। आतंकवाद पर कांग्रेस की बड़ी बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस ही आतंकवाद के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार हैं। भाजपा हटाओ अभियान का हिस्सा बनने के चक्कर मे अखिलेश यादव कम सीट लेकर मान सम्मान से समझौता करने को तैयार हो गए। गठबंधन के सरकार जनता के लिए अभिशाप है, मोदी जी कहते है गरीबी हटाना है और विपक्षी कहते है कि मोदी हटाओ। चीन पाकिस्तान की दोस्ती चिंता का विषय है और ऐसे में अगर मौनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्री होते तो देश के टुकड़े हो जाते। अखिलेश ने बंग्ले में तोड़फोड़ कर अपनी खीझ निकाली तो मायावती ने आवास छिनने के डर से उसको स्मारक बना दिया।चौपाल में सण्डीला विधायक राजकुमार अगवा, ब्लाक प्रमुख सीएल दीक्षित, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक अग्रवाल, भरावन प्रधानपति सुनील पांडेय, अमित त्रिवेदी रानू, रवि दीक्षित, अंकित अवस्थी आदेश शुक्ला सहित कई अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।