Breaking News

जनपद आगमन पर भाजपा प्रदेश मंत्री का कार्यकर्त्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

प्रदेश मंत्री ने कहा कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत हूँ

कछौना, हरदोई। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं चंदौली जनपद की प्रभारी मीना चौबे का रविवार देर शाम को प्रथम जनपद आगमन हुआ। बीच रास्ते में लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर स्थित नगर कछौना चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रदेश मंत्री का पूरे जोशोखरोश का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री को सामूहिक रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चित्र भेंट किया। देर शाम को भी बड़े उत्साह और गर्मजोशी से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि मैं अभिभूत हूँ।

कछौना में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्म कुमार सिंह, अनूप दीक्षित, जिलामंत्री अजय शुक्ल, मंडल महामंत्री शिवम मिश्रा, संजय सिंह, अटल बिहारी सिंह, सुनील कश्यप, सुंदरम मिश्रा, रोहित तिवारी और शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक अनुराग मिश्रा सहित अनेको कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने प्रदेश मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचने पर प्रदेश मंत्री मीना चौबे का विहिप की पूर्व जिलाध्यक्ष कीर्ति सिंह, नैमिष तीर्थ के प्रमुख विद्या चैतन्य महाराज, शिवशंकर पांडेय, सुनील शुक्ल, पारुल दीक्षित, वीएस राठौर, के पी सिंह, डॉक्टर पंकज तिवारी, एबीवीपी से अभिषेक, अंकित, प्रखर व ओमवीर आदि ने भी जोरदार स्वागत किया।