-सण्डीला पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को तिलोईया के पास से किया गिरफ्तार
-लूट में प्रयुक्त बाइक व साढ़े तीन हजार रुपये बरामद
-लूट के जेवर बाइक बरामद किए लेकिन नही मिल सका लूट में प्रयुक्त तमंचा
सण्डीला कोतवाली के गदौरा के पास 6 दिन पूर्व हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया।पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को तिलोईया के पास गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त बाइक व 3500 रुपये नकदी बरामद कर ली, लूट में प्रयुक्त असलहा बरामद नही हो सका।
लखनऊ जनपद के मलिहाबाद कोतवाली छेत्र के कसमण्डी निवासी राम प्रसाद गौतम 6 जून को बाइक से अपनी पत्नी व बच्चे के साथ सण्डीला कोतवाली के पौसडा खेड़ा से वापस घर जा रहे थे।रात लगभग 9:30 बजे गदौरा के पास पल्सर सवार तीन लोग मिले और असलहे के बल पर जेवर, मोबाइल व 5500 रुपये नकदी लूटकर फरार हो गये थे।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी।
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि 11 जून की शाम मुखबिर की सूचना पर पल्सर सवार तीन लोगों को तिलोईया के पास गिरफ्तार किया।पूछतांछ में तीनों ने अपना नाम रतेंद्र सिंह, चन्दन सिंह व राघवेंद्र सिंह उर्फ मिंटू निवासी कैथोलिया थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ बताया और पूंछतांछ में लूट की घटना स्वीकार कर ली।पुलिस के अनुसार तीनो आरोपी बक्शी तालाब से घर आ रहे थे बीच रास्ते से गदौरा की ओर आये और शराब पी इसी बीच सुनसान रास्ते मे मिले बाइक सवार दंपत्ति से लूट कर गांव की ओर भाग गये। पुलिस ने यह भी बताया कि मोबाइल काल डिटेल की छानबीन के से पता चला कि तीनों ने अपने-अपने मोबाइल बीकेटी के पास शाम 8:30 बजे स्वीच ऑफ कर लिये और रात 11 बजे अपने गांव कैथोलिया पहुचकर स्वीच ऑन किया और इसी बीच घटना को अंजाम देकर फरार हो गये।