धान विक्रय हेतु 03 अक्टूबर तक पंजीकरण करायें : अपर जिलाधिकारी

अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने किसानों से का है कि धान बिक्री करने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा और इसके लिए किसान स्वयं, जनसूचना केन्द्र व कैफे साइबर के माध्यम से 03 अक्टूबर 2018 तक धान बिक्रय हेतु पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
उन्होने इस सम्बंध में समस्त उप जिलाधिकारियों कहा कि गतवर्ष 9379 किसानों के सापेक्ष 28 सितम्बर तक मा, 3663 किसानों द्वारा ही धान बिक्रय हेतु पंजीकरण कराया गया है और इस कम पंजीकरण पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी है। श्री सिंह ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि न्याय पंचायत, ब्लाक, तहसील  स्तर में के किसानों को धान बिक्रय करने हेतु जागृृत करने के साथ तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपालों को प्रति लेखपाल 25 कृषक, मण्डी सचिव को 100 तथा प्रत्येक पूर्ति निरीक्षक को लक्ष्य आवंटित करें और लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा करते हुए 03 अक्टूबर 2018 दोपहर 12 बजे तक किसान पंजीकरण में वृद्वि कराना सुनिश्चित करें।