कछौना, हरदोई। कछौना वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गौहनी पुल के पास सुखी पड़ी शारदा नहर में एक बारह सिंघा को कुत्तों ने घायल कर मरणासन्न अवस्था में कर दिया। वन कर्मियों ने पूरे मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
वन दरोगा हरिनाम सिंह व वनकर्मी रोहित, मनीराम, राम सिंह, मुन्नालाल, ओमप्रकाश ने मौके पर पहुंच कर घायल बारह सिंघा को प्राइवेट वाहन कर राजकीय पशु चिकित्सालय कछौना ले आये। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया, परंतु कुत्तों के हमलों के कारण सुरक्षित वन्यजीव बारहसिंघा को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बारासिंघा की आयु डॉक्टर के अनुसार 8 वर्ष की होगी। वह विचरण करते हुए आबादी क्षेत्र में आ गया था।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता