पाली (हरदोई)- इलाके में किसी जंगली जानवर की दस्तक से लोग दहशत में हैं । बीती रात गदरिया गांव में घर के बाहर बंधे एक भैंस के बच्चे को उसने अपना शिकार बना लिया । चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह ने गाँववालों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं ।
जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गदरिया निवासी नरवीर सिंह कुशबाहा की भैस घर के बाहर बंधी थी । गुरुवार की रात किसी जंगली जानवर ने उसके बच्चे को अपना निवाला बना लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी । आहट पाकर नरवीर ने बाहर निकल कर देखा तो खेन से लथपथ भैंस के बच्चे की मौत हो चुकी थी । शोरशराबा सुनकर गांव के सैकड़ों लोग इकठ्ठा हो गये । लोगो ने जंगली जानवर की काफी खोज बीन की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका । जंगली जानवर की दस्तक से गांव के लोग काफी खौफ में नजर आ रहे हैं । ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गयी है । लेकिन खबर लिखे जाने तक चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह के अलावा कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ने गांव पहुंच कर जानकारी करना तक मुनासिब नही समझा ।