शान्तिकुंज के संरक्षण में होने वाले 12वें 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा 8 दिसंबर से शुरू

राज चौहान ब्यूरो प्रमुख हरदोई
____________________________

शान्तिकुंज के संरक्षण में होने वाले 12वें 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का कार्यक्रम क्रमशः इस प्रकार है।

कार्यक्रम दिनांक – 8 से 11 दिसम्बर 2017­

कलश यात्रा -8 दिसम्बर सुबह 10 बजे।

कथा समय – 8 से 11 प्रतिदिन सायंकाल 6 से 9 बजे तक।

गायत्री महायज्ञ- 9 से 11 दिसम्बर रोजाना प्रातः 8 से 11बजे तक ।

विराट दीप महायज्ञ एवम टोली विदाई 11 दिसम्बर सायंकाल 6 बजे ।

आपको बताते चलें कि 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ लगातार 12 वीं बार नारायन बालिका इंटर कालेज बावन में आयोजित किया जा रहा है।

आयोजक- अखिल विश्व गायत्री परिवार
संयोजक- श्री कृष्ण पहलवान

कलश यात्रा का शुभांरभ 10 बजे संत श्री बच्चा बाबा जी महाराज द्वारा कराया जाएगा।

कलश यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष हरदोई सुखसागर मिश्र मधुर होंगे साथ ही ब्लॉक प्रमुख बावन धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।