कछौना हरदोई -स्थानीय कस्बे के मोहल्ला रेलवे गंज निवासी खुशनुमा 28 पत्नी मोहम्मद निजाम ने बताया कि उसकी अनिमा 7 वर्ष और मिश्बा 2 वर्ष की दो बेटिया हैं । उसके पति एवं सास रईस बेगम ननद समीम जहां एवं देवर मोबिन व इस्लाम उसे आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित किया कर ताने मारते हैं कि उसने बेटे को जन्म क्यों नहीं दिया । तानों से परेशान होकर उसने बुधवार की शाम अपने पति को जवाब दे दिया कि उसके बेटियां हुई हैं तो उसका क्या दोष है । इस पर उसके पति एवं परिवारीजनों ने आग बबूला हो कर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका कमर से ऊपर का जिस्म जल गया है । उसने दर्ज रिपोर्ट में यह भी बताया कि उसके भाई ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है । लगभग 8 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था । पीड़िता के भाई गौसगंज नेवादा निवासी मोहम्मद फयाज ने बताया कि उसकी बहन को आये दिन प्रताड़ित किया जाता है । उसकी बहन ने पुत्र को जन्म नही दिया तो उसे जला दिया ।कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।।
Related Articles
पति से झगड़े बाद महिला ने आग लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
February 21, 2018
0
आग से जलकर दिव्यांग विवाहिता की मौत, कई वर्षों से पिता के पास रह रही थी महिला
February 17, 2018
0
पोल्ट्री फॉर्म में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान
March 17, 2018
0