पंचायत सेक्रेटरी समेत तीन ब्लाक कर्मियों पर जालसाजी की रिपोर्ट

23 अपात्रों को फर्जी अभिलेखों से आवास देने के मामले में बीडीओ ने दर्ज कराई एफ.आई.आर.

हरियावाँ थाने में खंड विकास अधिकारी टड़ियावां अशोक कुमार शुक्ल पुत्र चंद्रपाल ने व्लॉक कर्मियों पर जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज है । कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने ब्लाक के कनिष्ठ सहायक लिपिक रामशंकर मिश्र व कम्प्यूटर ऑपरेटर शिवाकांत पांडेय के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किये और लिलवाल के 23 अपात्रों को फर्जी अभिलेखों के आधार पर सरकारी आवास आबंटित कर दिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।