- अरहर की दाल 90 से 100 रू0 तथा सरसों तेल का मूल्य 80 से 100 रू0 निर्धारित किया गया है – सागर
लाॅकडाउन के दौरान तहसील सवायजपुर क्षेत्र में किराना आदि के दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक दामों पर आवश्यक वस्तुओं की बिक्री होने की शिकायतें प्राप्त होने पर जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सवायजपुर मनोज सागर ने साधारण ग्राहक बनकर रूपापुर पुलिस चैकी के निकट अवधेश कुमार की किराना दुकान पर पहुंच कर अरहर की दाल व सरसों का तेल मांगने पर दुकानदार ने दोनों वस्तुएं एसडीएम को दी तथा रूपये पूछने पर 120 रू0 अरहर दाल तथा 110 रू0 सरसों तेल के बतायें, जबकि लाॅकडाउन के दौरान शासन द्वारा अरहर की दाल 90 से 100 रू0 तथा सरसों तेल का मूल्य 80 से 100 रू0 निर्धारित किया गया है।
लाॅकडाउन के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने आरोप में उप जिलाधिकारी सवायजपुर ने किराना दुकानदार को पुलिस के हवाले करते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये। श्री सागर ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक पर आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाले समस्त दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।उन्होने कहा कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गयी कि कुछ लोग उनका कहना न मानकर वार्ड के बाहर निकल रहे है, इसकों गम्भीरता से लेते हु उनके व चिकित्सकों एवं चिकित्सालय में डियुटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा कड़ी निगरानी करने के निर्देश देने के साथ कड़ाई से कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति वार्ड से बाहर न निकलें, यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो वार्ड में कार्यरत कर्मचारियों को बताया उसका तत्काल निराकरण कराया जायेगा।