जन्मदिन विशेष- आर. माधवन ने विभिन्न भाषाअाें की फिल्मों से बनाई अलग पहचान

राज चौहान ब्यूरो प्रमुख हरदोई-


 

आर. माधवन बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम हैं। 1 जून, 1970 को जमशेदपुर में जन्‍में माधवन का पूरा नाम रंगनाथन माधवन है। ‘रंगनाथन’ उनके पिता का नाम है। माधवन के पिता टाटा स्टील में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव थे और मां सरोज बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थीं। माधवन एक्टर के अलावा राइटर, डायरेक्टर और होस्ट भी हैं। 2010 में आई राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ उनकी बेस्ट फिल्मों में से एक है। उन्‍होंने कई भाषाओं की फिल्‍मों में काम करके अपनी अगल पहचान बनाई है। आज उनके जन्‍मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्‍प तथ्य-

🔶 माधवन को ‘मैडी भाई’, ‘मैडी पाजी’, ‘मैडी भाईजान’, ‘मैडी सर’, ‘मैडी चेट्टा’, ‘मैडी अन्ना’ के नाम से बुलाया जाता है।

🔶 फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर मुकाम हासिल करने वाले माधवन आर्मी में करियर बनाना चाहते थे। एनसीसी के अवॉर्ड के कारण उन्हें नेवी व एयर फोर्स की ट्रेनिंग का अवसर मिला। पर उस समय एडमिशन के लिए अपनी उम्र से 6 महीने बड़े होने के कारण रिजेक्‍ट हो गए।

🔶 माधवन शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। उन्हें साल 1988 में अपने स्कूल को कल्चरल एम्बेसडर के तौर पर कनाडा में रिप्रेजेंट करने का अवसर मिला था।

🔶 पढ़ाई पूरी करने के बाद माधवन ने एक टीचर के तौर पर कोल्हापुर में काम किया और मुंबई के ‘केसी कॉलेज’ से माधवन ने ‘पब्लिक स्पीकिंग’ में पोस्ट ग्रेजुएशन की।

🔶 फिल्मों में आने से पहले माधवन ने ‘बनेगी अपनी बात’ ‘तोल मोल के बोल’ और ‘घर जमाई’ जैसे टीवी सीरियल में काम भी किया। माधवन की पहली फिल्म ‘इस रात की सुबह नहीं’ थी।

🔶 1996 में माधवन ने अपना एक पोर्टफोलियो मॉडलिंग एजेंसी में सबमिट किया था। क्यूट से फेस और इंप्रेसिव पर्सनालिटी की वजह से उन्हें ऐड के ऑफर मिलने लगे।

🔶 1996 में माधवन ने चन्दन पाउडर का एक विज्ञापन किया था जिसके बाद मशहूर डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म ‘इरुवर’ के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया। हालांकि मणि रत्नम ने इस फिल्म में उन्‍हें नहीं लिया, लेकिन बाद में माधवन ने मणि रत्नम के साथ कई फिल्में कीं जिनमें से एक फिल्म ‘गुरु’ भी थी।

🔶 वह एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स के शौकीन हैं, उन्हें स्कीइंग करना बहुत पसंद है। माधवन गोल्फ के दीवाने हैं और वह बहुत ही हाई लेवल का गोल्फ खेलते हैं। माधवन को बाइक का भी जबरदस्त शौक है।

🔶 माधवन ने सरिता बिर्जे से शादी की है। माधवन पर्सनालिटी डेवेलपमेंट क्लास में सरिता के मेंटोर थे। बाद में सरिता को एयरहोस्टेस की जॉब मिल गई और दोनों ने 1999 में शादी कर ली।

🔶 माधवन का कहना है कि उन्हें अपने बच्चों के साथ ऐसी जगहों पर घूमना पसंद है, जहां की भाषाओं से वो पूरी तरह से अनजान हों।