रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)-बुधवार को पाली नगर से सटे गांव भगवन्तपुर में होने वाले रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें सैकडों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।कलश यात्रा भगवन्तपुर से शुरू होकर नगर के समीप स्थित देवहूति नदी पर गई जहाँ से महिलाओं ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ जल भरकर कलशों को अपने सिर पर रखा।
कलश यात्रा के दौरान भक्तों ने भजनों की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। आपको बताते चलें कि मोहल्ला भगवन्तपुर स्थित एक शिव मन्दिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रुद्र महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिमसें यज्ञाचार्य के रूप में रमेश चन्द्र बाजपेयी व सर्वदानंद तथा कथावाचक के रूप में पण्डित संजय त्रिवेदी मौजद रहेंगे।
श्रीमद्भागवत कथा 5 जून से प्रारंभ होकर 12 जून तक चलेगी। इस अवसर पर कुलदीप मिश्रा, मनोज पांडेय, संदीप मिश्र, ऋषिकांत पांडेय, श्रीकांत पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, आजाद, श्याम पाण्डेय, शेरा मिश्रा आदि के साथ साथ सैकडों भक्त मौजूद रहे।