कछौना (हरदोई) – हरदोई जनपद की बालामऊ विधानसभा के अंतर्गत कस्बा कछौना मे सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142वीं वर्षगांठ के अवसर पर, राष्ट्र एकता का संदेश देने के लिए रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित की जाएगी l जिसके के आयोजन को लेकर कस्बे में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई l
सोमवार को बालामऊ विधानसभा के कार्यक्रम संयोजक पंकज शुक्ला के आवास पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को लेकर संपन्न हुई बैठक में पंकज शुक्ला ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र एकता का संदेश देने के लिए कस्बा कछौना में रेलवे स्टेशन से बस स्टॉप तक दौड़ आयोजित की जाएगी l जिसे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया जाएगा l बैठक में उपस्थित है भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि सभी कार्यकर्ता रन फॉर यूनिटी के आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं व स्कूलों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करें l जिससे यह दौड़ ऐतिहासिक बन सके l
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह, अरविंद चौरसिया, रवी गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनुज द्विवेदी, नवीन पटेल, शिवम मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे l