पी०बी०आर० स्टेडियम गौसगंज मे खण्डस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कोथावां प्रेम कुमार मिश्रा ने बताया है कि आज खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विभागीय स्टेडियम गौसगंज मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 100, 200, 400, 800 व 1600 मीटर रेस, लम्बी कूद, गोला फेक, बॉलीबाल व कबड्डी का आयोजन हुआ। जिसमे बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। 

100 मीटर रेस मे बालक वर्ग मे सचिन यादव व बालिका वर्ग मे राखी देवी, 200 मीटर रेस मे शिवम कुमार व प्रियंका देवी, 400 मीटर रेस मे अरविन्द कुमार व प्रेमा रानी, 800 मीटर रेस मे विनीत कुमार व राखी देवी, 1600 मीटर रेस मे विनीत कुमार व आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद मे बालक वर्ग मे शिवाकान्त व बालिका वर्ग मे मोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक मे बालक वर्ग मे निशीकान्त व बालिका वर्ग मे रश्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

बालीबाल मे प्रथम विजेता तेरवा दहिगवां की टीम रही तथा उपविजेता गौसगंज की टीम रही। कबड्डी मे प्रथम विजेता सुभानखेड़ा तथा उप विजेता तेरवा दहिगवां की टीम रही। 

विजेताओं को प्रधानाचार्य राकेश द्विवेदी ने मेडल एवं प्रमाण पत्र तथा यूटिलिटी प्राईज, ट्रैक सूट, टी शर्ट, नेकर, बड़ी थाली छोटी प्लेट दिया गया। खण्डस्तरीय ग्रामीण खेेलकूद प्रतियोगिता मे 201 बालक/बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायकगण मे शेरसिंह पीटीआई एवं राजबहादुर ब्लाक कमाण्डर उपस्थित रहे।