यू० जे० इंटरनेशनल स्कूल ने आयोजित किया आज़ादी का अमृत महोत्सव
नगर पंचायत कछौना स्थित सी बी एस ई बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालय यू जे इंटरनेशनल स्कूल में देश की आज़ादी का 75वां अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक शिवम गुप्ता निदेशिका विधि गुप्ता और नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन व विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती उमा गुप्ता ने अमर बलिदानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रीय ध्वजारोहण करके किया। कोरोना काल के दो वर्षो के बाद सभी बच्चों ने विद्यालय में एक साथ उपस्थित होकर बड़ी हर्षोउल्लास के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत और कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर प्रबंधक शिवम गुप्ता जी ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों व उपस्थित सभी अभिभावकों को आजादी के परम पावन पर्व की बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता देश के सभी नागरिक के लिए इतना महत्वपूर्ण है कि उन्हें हम कुछ शब्दों में बयान नहीं कर सकते। भारत शताब्दियों से ब्रिटिश शासन के अधीन था। उस दौरान अंग्रेजों के अत्याचार समय के साथ बढ़ते चले जा रहे थे। बाल गंगाधर तिलक, शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी, सरोजिनी नायडू, रानी लक्ष्मी बाई और सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व में भारत के नागरिको ने एकजुट होकर अपनी आजादी के लिए संघर्ष किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नेतृत्व मे कई आंदोलनों की शुरुआत की गई। इन आंदोलनों मे लाखों को अपने प्राणों की आहुती देनी पड़ी तो कईयों को जेल जाना पड़ा। हालांकि, फिर भी लोगों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ने की अपनी इस भावना को नहीं छोड़ा।
स्वतंत्रता दिवस हमें उनके उन बलिदानों की याद दिलाता है और हमारे देश के नागरिकों के लिए विशेष महत्व रखता है। स्वतंत्रता दिवस को हमारे आजादी के जश्न मनाने के लिए एक विशेष दिन के रुप में मनाया जाता है। भारत के नागरिक तथा स्वतंत्रता सेनानियों ने इस दिन हमारे देश को अंग्रेजो के अत्याचार से मुक्त कराने के लिए कड़ी मेहनत की थी। यह दिन हमें स्मरण कराता है कि हमलोगों ने बड़ी कठिनाई से अपनी स्वतंत्रता को जीता। इसलिए इस स्वतंत्रता की रक्षा करने और इसे सम्मान देने की हमारी जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन में विद्यालय के संस्थापक श्री जगदीश गुप्ता जी ने सभी छात्र छात्राओं को आजादी के पर्व की बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कानपुर पब्लिक स्कूल में मनाया गया आजादी का महापर्व
कछौना/हरदोई : – कछौना थाना क्षेत्र के अंतगर्त लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक रघुनाथ सिंह ने भारत माता की जय के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया, व भारत देश को आजाद भारत बनाने का सपना लिए हँसते हँसते फांसी के फंदे को अपने गले का हार बनाने वाले महापुरषो के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके चरित्र चित्रण पर प्रकाश डाला और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दीं। विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो को जागरूक करने तथा प्रेरित करने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधक रघुनाथ सिंह ने ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के बच्चो एवं समस्त अधयापकों ने रैली निकाली।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह ने छात्रों की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रैली विद्यालय से लंगड़े दास बाबा कुटी मंदिर तक गयी इस दौरान सभी नन्हे मुंन्हे बच्चो के हाथों में तिरंगा झंडा था। सभी बच्चो ने भारत माता की जय, वंदेमातरम्, इंकलाब जिंदाबाद के उद्घोष के साथ जमकर जयकारे भी लगाए। रैली वापस विद्यालय आने के बाद विद्यालय में बच्चो के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम हुए। रंगारंग कार्यक्रमो में बच्चो ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह अध्यापिका अर्चना सिंह, अंकिता सिंह, आकांक्षा सिंह एवं अध्यापक रत्नेश कुमार, मनोज कुमार उपस्थित रहे।