75 वें स्वतंत्रता दिवस एवं अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश की सुरक्षा करने वाले जवानों एवं देश की सेवा करने वाले समाजसेवियों को एक पहल एक किरण सेवा समिति के द्वारा सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
माधोगंज में स्थित गोमती लान में एक पहल एक किरण सेवा समिति के द्वारा सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रुप में सूबेदार मेजर अशोक अग्निहोत्री तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति के प्रबंधक मुनेंद्र कुमार व संरक्षक अनिल कुमार का आगमन रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर सैनिकों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष आशीष पटेल अंशुल एवं कोषाध्यक्ष सत्यम पटेल ने अपने समिति के कार्यों के बारे में बताते हुए सभी का हृदय तल से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की रूपरेखा रोहित पटेल मोहित पटेल एवं संतोष कुमार के द्वारा तथा मंच का संचालन नीलेश कुमार के द्वारा किया।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष आशीष पटेल अंशुल, उपाध्यक्ष रोहित पटेल, सचिव सत्यम सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष सत्यम पटेल, सचिव सुशैल सिंह व मोहित पटेल, दीपक पटेल, सौरभ पटेल, शिवा पटेल, अनुराग, अभिषेक कुमार, सुधांशु दिवाकर, शिवांश पटेल, शशि भूषण शुक्ला, मंजेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।