- निःशुल्क नेत्र शिविर में ऑपरेशन को चिह्नित हुए 40 मरीज
- शुक्रवार रात में नवज्योति नेत्र चिकित्सालय गौसगंज में किया जाएगा मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन
कछौना (हरदोई) : विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम सभा पुरवा के मिनी सचिवालय में नवज्योति नेत्र चिकित्सालय द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 109 आंखों से सम्बन्धित मरीज देखे गए। वहीं 40 मरीजों को मोतियाबिन्द चिन्हित कर उन्हें आपरेशन के लिए नवज्योति नेत्र चिकित्सालय (बजाज एजेंसी के पास सण्डीला रो गौसगंज) रिजर्व वाहनों से भेजा गया। नेत्र परीक्षण प्रत्यूष कुमार के द्वारा किया गया। शुक्रवार की रात में आँख का ऑपरेशन किया जाएगा। इन मरीजों का ऑपरेशन, दवाएं, चश्मा और इलाज अवधि के दौरान भोजन और आवास की सुबिधा व आने जाने की व्यवस्था निःशुल्क होगी।
इस शिविर के आयोजक प्रधान प्रतिनिधि अवधेश गुप्ता ने कहा सुरक्षित नेत्र जीवन की खुशहाली का माध्यम है। नेत्र जांच शिविर के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में उन बुजुर्गों को सुविधा देना है जो अच्छे इलाज न मिलने के कारण अपनी आँखों की रोशनी गॅवा देते है। उनको नेत्र शिविर द्वारा आँखों का अच्छा इलाज कराने की सुविधा देना है। डॉ प्रत्यूष कुमार ने कहा मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद अक्सर आंखों में खुजली और दर्द होने लगता है। सिर में भी दर्द होता है और रोशनी से दिक्कत होने लगती है। इन लक्षणों से मरीज को घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसे हमेशा ही आंखों पर वह काला चश्मा लगाकर रखना चाहिए जो उसे ऑपरेशन के बाद दिया जाता है। ऑपरेशन के बाद बिना डॉक्टर सलाह के कोई अन्य दवा व एक्सरसाइज नहीं लेनी चाहिये।
इस मौके पर ग्राम प्रधान पति ओमप्रकाश गुप्ता, आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश गुप्ता, डॉ० प्रतीश गुप्ता, नवज्योति नेत्र टीम व दूरदराज से आए लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता