थाना सिविल लाइन व थाना कोतवाली जनपद बदायूं में सम्पन्न हुआ समाधान दिवस

समाधान दिवस के अवसर पर थाना सिविल लाइन तथा थाना कोतवाली जनपद बदायूँ में जिलाधिकारी बदायूँ श्री दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा जनता से संवाद कर जनसमस्याएं सुनी गयी । जनपद के अन्य अधिकारियों द्वारा भी अपनी-अपनी तहसीलों पर जनता की जन समस्यायें सुनी गयी, जिनमें से कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये ।