अंकित सक्सेना–
बदायूँ- आज बरेली मंडल के कमिश्नर रणवीर प्रसाद एवं डीआईजी राजेश कुमार पांडेय, जिला बदायूँ के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां पहुचने के उपरांत दोनों अधिकारियों का जिलाधिकारी बदायूँ दिनेश कुमार सिंह एवं एसएसपी बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया । उसके उपरांत जिले के अधिकारियों के साथ आला अधिकारियों ने शांति व्यवस्था सम्बन्धित की बैठक की ।
ज्ञात हो कि इस समय गणेश चतुर्थी एवं मोहर्रम का त्यौहार भी चल रहा है। प्रशासन अपनी ओर से पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाये रखने में सफ़ल रहा है । इस बैठक में एडीएम वित्त राजस्व ,एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, एसपी आर ए एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।