हरदोई- सुरसा मेें जननायक ठाकुर कर्पूरी की जयंती पर सुरसा ब्लाक अध्यक्ष अंकित कुमार के आवास पर समाजवादी युवा शक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जहां पर ठाकुर कर्पूरी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तथा जयंती के अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय खुटेहना में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद कुशवाहा जिला अध्यक्ष ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों को नैतिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल यादव, दुर्गेश आजाद, जिला महासचिव सुमित यादव, आजम खान जिला सचिव, विधानसभा अध्यक्ष भानु प्रताप, पंकज, दिलखुश, सत्येंद्र आदि युव मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।