पीएम को जनता ने नकारा, अब सीएम को बैरंग लौटाएगी : नितिन अग्रवाल

                  सदर सीट को भाजपा व सपा ने अपनी नाक की प्रतिष्ठा बना ली है।इसको लेकर सीएम भी यहां जनसभा कर चुके है।इसको लेकर बयान बाजी जारी है।
      निकाय चुनाव में मतदान करने पहुंचे सपा के सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहाकि उनके चुनाव में पीएम हरदोई आये थे जनता ने पीएम को नकार दिया और उन्हें सपा से विधायक चुना अब निकाय चुनाव में सीएम आये है जनता उन्हें बैरंग वापस कर देगी और सपा प्रत्याशी जीतेगा।वही भाजपा प्रत्याशी पारुल दीक्षित ने कहाकि जनता सब जानती है और जनता उनके साथ है।जनता परिवर्तन चाहती है जो हरदोई में होकर रहेगा।


सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहाकि निकाय चुनाव में सपा की लहर है और इसी लहर के चलते सपा निकाय चुनाव में न सिर्फ जीत दर्ज कराएगी बल्कि सपा के पक्ष में जो हवा चल रही निकाय चुनाव परिणाम के बाद सपा गुजरात चुनाव भी जीतेगी।

                मतदान करने के बाद सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहाकि प्रदेश का यह चुनाव तानाशाह और जिनको घमंड है उनको घमंड तोड़ने का काम करेगा और जिस तरह से प्रदेश में सपा की लहर चल रही है उससे सपा निकाय चुनाव में न सिर्फ जीत दर्ज कराएगी बल्कि सपा के पक्ष में जो हवा चल रही निकाय चुनाव परिणाम के बाद सपा गुजरात चुनाव भी जीतेगी।नरेश अग्रवाल ने कहाकि बलिया में सीएम की जनसभा में जो महिला के साथ व्यवहार हुआ वह घृणित है और ऐसे मामले में सीएम को कार्यवाही करनी चाहिए।