नमामि गंगे‌ प्रकल्प , स्वप्न सेवा संस्थान व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई स्वच्छता जन जागरुकता रैली

बिलग्राम- कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजघाट के गंगा तट पर नमामि गंगे‌ प्रकल्प , नेहरू युवा केंद्र , हरदोई व स्वप्न सेवा संस्थान , माधौगंज के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ‌जनजागरुकता रैली निकाली गई ।

रैली का‌ शुभारंभ नमामि गंगे‌ के क्षेत्रीय संयोजक अशोक सिंह व जिला संयोजक प्रवीण सिंह ने किया। रैली शास्त्री घाट व सुदामा घाट‌ आदि घाटों से गुजरते हुए स्वप्न सेवा संस्थान के माधौगंज स्थित कार्यालय पर समाप्त हुई। इसके अलावा सभी स्वयंसेवकों द्वारा मूर्तियों का भू – विसर्जन किया गया तथा गंगा तट की साफ-सफाई की गई। इस दौरान संस्थान प्रबंधक सौरभ गुप्ता , धीरु पटेल , प्रियांशु राजपूत , मनीष तिवारी , अमरनाथ , अमित , अमन , प्रिंस बाथम , दिनेश , वीरेंद्र , रजत , दीपाली , रुबी ‌, एनवाईवी सोनम कश्यप , इतिशा‌, शिल्पी व रीना आदि सदस्य मौजूद रहे ।