विकास सक्सेना-
बदायूं शहर के पुलिस लाइन स्थित राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत बाल-सभा का आयोजन किया गया । शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । तत्पश्चात छात्राओं ने स्वच्छता पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पना कुमार ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को खाना खाने से पहले तथा शौच के बाद हाथों को अच्छी प्रकार से धोना चाहिए । यह भी ज़रूरी है कि खुले में शौच न करें और न ही अपने आस-पास किसी को करने दें। इस प्रकार हम अनेक प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं । इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।