हरदोई 02 मार्च- सांडी थाना क्षेत्र के धोंधी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक ससुराल जा रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
सांडी के हूसेपुर गांव निवासी विमलेश (31) पुत्र बाबूराम के परिजनों ने बताया कि उसकी ससुराल बिलग्राम के चांदपुर गांव निवासी हरीराम के घर में है। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल जा रहा था। धोंधी गांव के समीप उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। कुछ समय बाद इलाकाई लोगों को वह खून से लथपथ पड़ा दिया। ग्रामीणों की माने तो उसकी सांसे भी थम गई थी। इसके बावजूद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनो को अवगत कराया। शनिवार को परिजनो के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिवार में दो बेटियां व पत्नी पूजा बताई गई है। वह मजदूरी करके परिवार की गुजर-बसर करता था।