टड़ियावां थाना क्षेत्र में घर मे सो रहे युवक की हत्या से सनसनी फैल गयी है। परिजनों ने युवक की प्रेमिका पर रुपये के लालच में हत्या का आरोप लगाया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मामला हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के उमरौली गांव का है। यहां के निवासी रामकिशोर 25 पुत्र लालता का शव उसके अपने ही घर मे पड़ा मिला तो सनसनी फैल गयी। घटना का पता तब चला जब सबेरे वह नहीं उठा तो उसको जगाने का प्रयास किया गया। यह अकेला ही घर मे रहता था और इसके चाचा ध्रुवकुमार इसके घर मे सोते थे। चाचा के मुताबिक उसके भतीजे के मुँह व नाक-कान से खून बह रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के चाचा ध्रुवकुमार का आरोप है कि उसके भतीजे का गांव की एक महिला के साथ प्रेम सबन्ध थे। भतीजा अविवाहित है जबकि महिला के पति की मौत हो चुकी है ।महिला कई बार उसके भतीजे से नगद रुपये व बाइक की मांग कर चुकी थी और खेत बेंचने का दबाव बना रही थी। आरोप है कि जब उसने खेत बेचने से मना कर दिया तो कल वह उसके घर में छत के रास्ते से आई और उसके भतीजे की गला दबाकर हत्या करने के बाद चली गयी ।एएसपी निधि सोनकर ने बताया कि प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है, मामले की जांच की जा रही है।