मिसाइल ने निर्धारित सभी मानकों के अनुसार लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना

भारत ने कल ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण केंद्र से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल में किये गये सुधार का सफल परीक्षण किया। अत्‍यंत प्रभावशाली ब्रह्मोस मिसाइल के परीक्षण का ये लगातार दूसरा दिन है। रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन-डीआरडीओ के सूत्रों के अनुसार मिसाइल ने निर्धारित सभी मानकों के अनुसार लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। नौ मीटर लंबी यह मिसाइल, ध्वनि की गति से तीन गुनी अधिक तेजी से लक्ष्‍य को भेद सकती है और ये 300 किलोग्राम तक के विस्‍फोटक ले जा सकती है।