पीबीआर इण्टर कॉलेज तेरवा गौसगंज की स्कॉउट विंग पटेल दल द्वारा भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को शरबत पिलाकर ‘मानव सेवा, ईश सेवा’ का उदाहरण प्रस्तुत किया गया ।

गौसगंज में स्काॅउट प्रभारी राकेश द्विवेदी और सहायक स्काॅउट अध्यापक आनन्द द्विवेदी के निर्देशन में त्रिदिवसीय शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । पटेल स्काॅउट दल के समर्पित स्कॉउट्स के द्वारा तीन दिन राह चलते लोगों को ठण्ढा शरबत पिलाकर उनकी सेवाकर लोगों को मानवता व सेवा का सन्देश दिया गया ।