बदायूं: बिल्सी उप जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे। जिसमें इनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक पता चल पाया है कि बिल्सी एसडीएम संजय कुमार सिंह इस्लाम नगर से आज सुबह बिल्सी आ रहे थे कि इसी बीच अचानक से निकले सड़क पर नीलगाय से गीड़ी टकरा गई। जिससे कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और बड़ा हादसा बाल-बाल बचा।
एसडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि वह गरीबों को कंबल वितरण करने के लिए इस्लामनगर गए थे ,कंबल वितरण कर वापस बिल्सी आ रहे थे, कि इसी बीच ईख के खेत में से अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गया जिससे गाड़ी टकरा गई और गाड़ी अनियंत्रित हो गई । बमुश्किल गाड़ी चालक ने गाड़ी पर काबू पाया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे ही यह जानकारी क्षेत्र में फैली तो लोग एसडीएम संजय कुमार सिंह की दीर्घायु की दुआ करने लगे एवं उनके पास उनके हालचाल जानने के लिए पहुंचने लगे।