कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग लोहदा मोड़ के पास कार सवार किसान को बचाने के चक्कर में दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
प्रयागराज नैनी निवासी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र राधेश्याम परिवार के साथ कड़ा शीतला धाम मंदिर में दर्शन करने आये थे ! स्नान दर्शन के बाद वापस जाते समय रास्ता भटक कर कानपुर जाने वाले मार्ग में निकल गए । आगे जाकर किसी से पूंछा ,गलत रुट जाने पर वापस लौट रहे थे, राष्ट्रीय राजमार्ग लोंहदा मोड़ पर पहुंचे थे कि अचानक किसान मनोज निवासी लुकिया कोतवाली सैनी अपनी भैंस को कहीं ले जा रहा था सामने आ गया। भैंस और मनोज को बचाने के चक्कर मे टक्कर मारते हुए कार सवार परिवार सहित खांई में चला गया कार में सवार डेढ़वती, गिरिजा शंकर, रंजना, अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही भैंस और मनोज भी गंभीर घायल हुए हैं। भैंस की मृत्यु भी हो गयी ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नेशनल हाइवे एम्बुलेंस घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट