मिट्टी का तेल डालकर नवविवाहिता ने खुद को जलाया मौत

कछौना- थाना क्षेत्र के गांव हरचंदा पुर मजरा कलौली निवासी मनीष चौरसिया की पत्नी प्रीति 25 खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली । घर से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने खिड़की तोड़कर आग बुझाई । लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी ।
मृतक के पति के अनुसार वह खेत पर काम करने गया था और उसकी मां पड़ोस में किसी दूसरे के घर गई थी । घर में अकेला पाकर उसकी पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली । जिससे उसकी मौत हो गई । यह भी बताया कि शुक्रवार को सुबह वह अपनी पत्नी को उसके मायके थाना क्षेत्र मल्लावा के गांव इब्राहिमपुर छोड़ कर आया था । लेकिन शाम को उसके ससुरालीजन पत्नी को पुनः घर पर छोड़ गए ।
उधर मृतका के भाई अरुण ने हत्या का आरोप लगाते हुये बताया कि उसकी बहन को बहनोई व परिवार के लोग आए दिन प्रताड़ित करते थे । ढाई वर्ष पूर्व उसने हिन्दू रीति रिवाज से बहन का ब्याह किया था । यह भी बताया कि उसके बहनोई फोन पर किसी से बात करने का आरोप लगाकर आए दिन मारते-पीटते थे । जिससे घर वालों ने तेल डाल जला कर उसकी बहन को मार डाला है । खास बात यह है कि गांव से जुड़े सूत्रों की मानें तो मृतका के बहनोई के भाई के साथ उसकी आये दिन फोन पर  बातचीत होती थी जिसकी जानकारी दोनों पक्षों को थी। पति फोन पर बात करने को मना करता था । उधर मायके के लोग अपनी पुत्री की शादी दामाद के भाई केे साथ करने को तैयार नहीं थे, जबकि मृतका हरचंदा पुर में नहीं रहना चाहती थी । समझा जा रहा है कि पिता द्वारा पुनः ससुराल को उसी दिन भेज देना उसे अपमानजनक लगा और उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी अखिलेश राजन मौके पर पहुंचे और जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उक्त प्रकरण के बाबत कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी हुई है । शव को कब्जे में ले लिया गया है तथा रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा । यह भी बताया कि घटना लगभग 11 बजे दिन की है तथा सूचना उन्हें दोपहर बाद प्राप्त हुई है। यह भी बताया कि परिजनों ने देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी है ।