हरदोई- मल्लावां इलाके के एक गांव के एक युवक ने रास्ते में घेरकर गौसगंज ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही युवती को रोक लिया। जंगल में साथ ले जाने के लिए कहा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इससे खफा होकर युवक ने उसकी एक आंखों छोड़ दिया है। और उसे जंगल में घसीट घसीट कर पिटाई कर दी। किसी तरह से युवती ने परिजनों को सूचना दी। जिससे वह घर पहुंची। उसके बाद यूपी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी है ।
मल्लावां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी 10 वर्ष पहले संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।युवती के मुताबिक गौसगंज में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है।जहां से वापस अकेले घर लौट रही थी।इसी बीच रास्ते में गांव के कुलदीप नाम के युवक ने उसे उसके आगे गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया। जिसके बाद उसे जंगल में अकेले ले जाने के लिए कहा,लेकिन युवती ने मना कर दिया।इस बात से खफा कुलदीप ने उसकी जमकर पिटाई की। युवती का आरोप है कि उसे घसीट घसीट कर जंगल में पीटा। इसके बाद चाकू से उसकी एक आंख फोड़ दी है।
उसके मुताबिक मरणासन्न अवस्था में आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।जब उसे काफी देर बाद होश आया तो उसने पास से कुछ आवाज सुनी।इस पर उसने मदद की गुहार लगाई।जिससे पड़ोसी गांव का एक युवक उसके पास पहुंचा और उसकी हालत देखकर उसके बारे में जानकारी की। जिससे उसे गांव तक पहुंचाया।इसके बाद परिजनों को सूचना हुई।परिजन ही मौके पर पहुंचे जहां पर यूपी 100 पुलिस को सूचना दी गई। पूरी आपबीती बताई।हालत नाजुक देख कर परिजनों ने उसे पहले स्थानीय अस्पताल में दिखाया। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक देख कर लखनऊ रेफर कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है आंख से खून आ रहा है हां की स्थिति गंभीर है फिलहाल जांच के ही बात यह साफ होगा कि आंख में रोशनी है या चली गई है। वही युवती ने जेवरात व 3000 की नगदी भी लूटने का आरोप लगाया है।एसपी का कहना है कि ऐसी कोई तहरीर पुलिस को नही मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।