अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में चलाया सेल्फी विद कैंपस यूनिट अभियान

रामू बाजपेयी

पाली(हरदोई)-शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नगर में सेल्फी विद कैंपस यूनिट अभियान नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज व सेठ बाबूराम भारतीय इंटर कॉलेज में जिला संयोजक ऋषभ कात्यायन के नेतृत्व में चलाया गया।

इस असवर पर श्री कात्यायन ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता अपने गुणों व शिष्टाचार से जाने जाते हैं । उन्होंने आगे कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य भारत का पुनर्निर्माण करके उसे खुशहाल बनाना।

जानकारी देते हुए ऋषभ कात्यायन ने बताया कि परिषद की तरफ से मिशन साहसी अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण बहनों को दिया जाएगा जिससे वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें उन्होंने आगे बताया कि मास्टर मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण निपुण प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रशांत त्रिपाठी व पुरुषोत्तम दीक्षित प्रमुख रूप से मौजूद रहे।