बघौली, हरदोई : विकास खण्ड अहिरोरी के अन्तर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ब्लॉक इकाई का गठन घनश्याम नगर (बरौली बाजार) में हुआ । जिसमे गोविंद कुमार को अध्यक्ष व ललित को मंत्री नियुक्त किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सह संयोजक शरदवीर सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख शुभम शुक्ला भगत ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला । उदयवीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के साथ साथ देश समाज के लिए हर समय तत्पर रहने वाला संगठन है । एबीवीपी की स्थापना आजादी के तुरन्त बाद हुई और तबसे संगठन अपने आदर्शों अनुशासन को लेकर चर्चित रहा है ।
शुभम भगत ने बताया कि यह गैर राजनैतिक संगठन है जो कि विश्वविद्यालयों, आईआईटी, आईआईएम व अन्य महाविद्यालयों में भी अपनी इकाई बना चुका है । विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता ज्ञान, शील व एकता को चरितार्थ करता है। जिला एसएफडी प्रमुख सूरज पांडेय, शिवम त्रिपाठी, सुंदरम मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष गोविंद कुमार , नगर उपाध्यक्ष मोहित सिंह, नगर मंत्री ललित द्विवेदी, सह मंत्री लवप्रीत, नगर एसएफडी प्रमुख चित्रांश, शुभम तिवारी, अशीष कुमार, सोनी शुक्ला, नीलम वर्मा, दिनकर , सोनू पाठक, आशू वर्मा, अंकित आदि रहे।