कवि राजेश पुरोहित मीडिया प्रभारी सम्मान से हुए सम्मानित
कानपुर:-अटल काव्यांजलि साहित्यिक मंच का सातवां जन्मोत्सव अटल गुंजन पत्रिका के विमोचन के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
संस्थापक तामेश्वर प्रसाद शुक्ल तारक ने बताया कि डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में संस्था द्वारा ऑनलाइन काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका संचालन अरुणिमा दुबे व अतुल द्विवेदी ने किया।
काव्य सम्मेलन में सर्वप्रथम डॉ. भ्रमर के उद्बोधन,तत्पश्चात माँ शारदे की स्थापना डॉ.भ्रमर ,तारक, कवि राजेश तिवारी मीना भट्ट पूर्व जिला न्यायाधीश द्वारा की गई।माँ वीणापाणी को रचनाकारों ने माल्यार्पण किया। दीप प्रज्वलन किया गया।सरस्वती वंदना दीपाली पांडेय ने की।
कवि सम्मेलन में रवि रश्मि अनुभूति मुम्बई,कवि राजेश पुरोहित भवानीमंडी राजस्थान,अनिता मंदिलवार,आदेश पंकज, प्रतिभा प्रसाद,शकुंतला कुंतल सौरभ ठाकुर डॉ. भारती वर्मा, संतोष कुमार,रामप्रसाद लिल्हारे, आशीष पांडेय,सुमिता राजकुमार,वीरेंद्र प्रताप सिंह,मीना भट्ट,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, पुरूषोत्तम प्रजापति, राजेश तिवारी ,अतुल द्विवेदी, रिखबचन्द रांका,सुधा शर्मा,अम्बरीष शर्मा,रंजना माथुर, नीलिमा तिग्गा, पंकज भूषण,अरविन्द्र नवीन भट्ट,अलका अग्रवाल,आशा दिनकर, प्रखर द्विवेदी, सहित 52 कवि कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया
उत्कृष्ट अलंकरण प्रणव भास्कर,को अटल कंचन सम्मान व मानदेय संस्था के अध्यक्ष ने प्रदान किया दोहा प्रतियोगिता के चयनित रचनाकारों रामजस त्रिपाठी, शकुंतला कुंतल,प्रमोद गोल्हानी को दिया गया।
इस दौरान अटल गुंजन कृति का विमोचन किया गया। सम्मान समारोह में राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित”को अटल काव्यांजलि साहित्यिक परिवार द्वारा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सम्मान से सम्मानित किया।