पटल सहायक आवश्यक अभिलेखों एवं कार्यालय टिप्पणी के साथ उपस्थित हो :- सुदेश दीक्षित

प्रभारी दर्पण सुदेश कुमार दीक्षित ने अवगत कराया है कि दर्पण के तहत वित्तीय एवं सेवा सम्बन्धी लाभों को नियमानुसार प्राप्त कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा वित्तीय जांच समिति में 25 जनवरी 2019 को अपरान्ह 02 बजे निम्नलिखित विभाग के प्रकरण जांच हेतु प्रस्तावित है।

   उन्होने बताया कि प्रभारी अधिकारी संग्रह, उप जिलाधिकारी सण्डीला, वरिष्ठ कोषाधिकारी, प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय, उप जिलाधिकारी सदर, उप कृषि निदेशक शोध, प्रभारी अधिकारी भूलेख एवं प्रधानाचार्य राज स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रकरण जांच हेतु प्रस्तावित है। श्री दीक्षित ने कहा है कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार संबंधित विभाग के पटल सहायक आवश्यक अभिलेखों एवं कार्यालय टिप्पणी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय से एनआईसी कलेक्ट्रेट में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।