घरों का पानी सड़क पर, क्यों नहीं चेत रहे जिम्मेदार ?

कछौना (हरदोई) : लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर नगर पंचायत कछौना पतसेनी में सिंह नर्सिंग होम से पेट्रोल पंप कछौना सर्विस सेंटर तक लोगों के घरों का पानी जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य मार्ग पर हमेशा बहता है। जिसके चलते मार्ग पर हमेशा जलभराव बना रहता है। इस जलभराव के कारण करोड़ों रुपए की लागत से तैयार सड़क चंद दिनों में खराब हो जाती है। कुछ लोगों द्वारा पैदा की गई समस्या का खामियाजा राहगीरों को उठाना पड़ता है। यह राजमार्ग राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। वाहन चालक गड्ढे का अंदाजा न लगा पाने के कारण दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसकी चपेट में आने से आए दिन कोई न कोई राहगीर चोटहिल होते रहते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने व घरों का पानी सड़क पर न बहाने के विषय में जिला प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया। राजमार्ग पर गड्ढा हो गए हैं।

क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के संयोजक रामखेलावन कनौजिया ने लोगों को खुद सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील करते हुए करते हुए घरों के पानी हेतु घर के बाहर एक सोख्ता बना ले, जिससे इस समस्या से निजात मिल सकती है, क्योंकि यह मार्ग फोरलेन हेतु प्रस्तावित है। इसलिए नगर पंचायत ने अभी तक नाला निर्माण नहीं कराया है। भूमि चिन्हीकरण के बाद सड़क का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। कुछ लोगों की अनदेखी का खामियाजा आम जनमानस को उठाना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने बताया ऐसे लोगों को चिन्हीकरण करके दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता