हरदोई में मंगलवार को जिले भर में पूर्ण उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पूरे जिले में सरकारी अर्द्ध सरकारी व निजी संस्थानों में आन बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया वही विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शहीदों को नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गयी।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद जिले के इकलौते बचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महादेव का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।इस दौरान डीएम ने अपने सम्बोधन में कहाकि प्रत्येक वर्ष भारत में 15 अगस्त को स्वन्त्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है। भारत के लोगों के लिये ये दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। वर्षों की गुलामी के बाद ब्रिटिश शासन से इसी दिन भारत को आजादी मिली। 15 अग्स्त 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य से देश की स्वतंत्रता को सम्मान देने के लिये पूरे भारत में राष्ट्रीय और राजपत्रित अवकाश के रुप में इस दिन को घोषित किया गया है।हालाँकि अंग्रेजों से आजादी पाना भारत के लिये आसान नहीं था लेकिन कई महान लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे सच कर दिखाया। अपने सुख, आराम और आजादी की चिंता किये बगैर उन्होंने अपने भावी पीढ़ी की आजादी के लिये अपना जीवन बलिदान कर दिया। पूर्ण स्वराज प्राप्त करने के लिये हिंसात्मक और अहिंसात्मक सहित इन्होंने कई सारे स्वतंत्रता आंदोलन को आयोजित किये तथा उस पर कार्य किया।डीएम ने कई जगह वृक्षारोपण भी किया और शहीद उद्यान में चंद्रशेखर आजाद और सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद स्तंभ पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
वहीं पुलिस लाइन में एसपी विपिन कुमार ने ध्वजारोहण कर शहीदों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की और वृक्षारोपण भी किया।जिले भर में मंगलवार को लोगों ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर, पूरे उत्साह और उमंग से तिरंगा फहराकर एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत का 72 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।