रामू बाजपेयी
पाली(हरदोई)- हरदोई जिले के ग्राम लखमापुर में प्राचीन मंदिर पर एक विशाल शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
जिसकी कलश यात्रा 15 जून को बड़ी धूम धाम से होगी।
यज्ञ 15 जून से शुरू होकर 23 जून तक चलेगा। कार्यक्रम के संयोजक रोहित मिश्रा ने बताया कि यज्ञ के साथ साथ भागवत कथा व रामलीला का आयोजन भी किआ गया है । उन्होंने बताया कि इसमें यज्ञाचार्य के रूप में सत्यदेव शुक्ल व कथावाचक के रूप में श्यामजी पांडेय व विपिन पांडेय रहेंगे।