हरदोई – जहां बीएसए ऑफिस भ्रष्टाचारियों से लिप्त होने से चर्चाओं का विषय बना हुआ है वहीं दूसरी ओर शासन द्वारा आय पत्र में ई0 एम0आई0एस इंचार्ज जिला समन्वयक (सहा0 शिक्षा0) जिला समन्वयक (निर्माण) और सलाहकार बाबू पर अब सरकार की पैनी नजर है ।
मिली जानकारी के अनुसार इन पर मूल वेतन से 25% परसेंट अधिक वेतन लिए जाने के संदर्भ में लखनऊ अपर परियोजना निदेशक राजकुमारी वर्मा ने लिखित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं साथ में यह भी कहा है कि इन बाबूओ को 25% से अधिक मानदेय देने वाले अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाए । उन्होंने यह भी बताया कि जो पैसा मूल वेतन से अधिक कर्मचारियों के पास पहुंचा है उसको जल्द से जल्द वापस कराया जाए ।विचारणीय प्रश्न है कि बीएसए ऑफिस हर तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त है लेकिन अभी तक किसी बाबू या किसी कर्मचारी पर कोई भी कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं हुई ? दिनांक 4/6/ 2018 को मिले इस पत्र में अभी तक किसी पर भी कार्यवाही नहीं हुई जिससे यही लग रहा है कि यह सब अधिकारियों की सांठगांठ से ही चल रहा है।