बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद संडीला प्रथम आगमन पर पहुंचे डॉ जीवन सिंह अर्कवंशी का अर्कवंशी समाज व उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भारी माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
संडीला संस्थापक महाराजा सल्ही सिंह का माल्यार्पण किया स्वागत कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष जीवन सिंह अर्कवंशी ने कहा कि बीजेपी सदैव अपने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किसी ना किसी पद पर सुशोभित कर करती है।कहाकि वह लगातार अर्कवंशी समाज के लिए कार्य करते रहेंगे। अर्कवंशी समाज प्रदेश और देश में उपेक्षित और पिछड़ा हुआ है वह समाज के उत्थान के लिए लगातार पार्टी में अर्कवंशी समाज की आवाज को बुलंद करते रहेंगे।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रेम बाबा, सुनील अर्कवंशी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष अस्थाना, रमन जायसवाल, राजू अस्थाना, अमरेंद्र अर्कवंशी, डॉक्टर के पी सिंह, अर्कवंशी सौरव रघुवंशी, रामलखन रघुवंशी, राजेंद्र रघुवंशी, आदर्श त्रिपाठी, सत्येंद्र कुशवाहा, एस एम आकिल सहित तमाम कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन मौजूद रहे।