चार दिनों में दूसरी फीडर मशीन भी हुई खराब, करीब एक सैकडा गावों की बिजली गुल

              हरदोई- कराही पुरवा उपकेंद के अंतर्गत पिछले चार दिनों के भीतर दो फीडर मशीनें खराब हो गई, जिसके चलते उपकेंद के करीब एक सौ गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं । वैसे बम्हनाखेडा फीडर मशीन बनने के बाद उसी दिन शाम को फिर से खराब हो गई तो गई तो वहींं मसीत फीडर मशीन भी बुधवार देर शाम को खराब है गई । उपकेंद्र से बीत एक सप्ताह में महज बीस घंटे भी क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पाई।
              उपकेंद्र से वैसे तो तीन फीडर मशीनों मसीत बम्हनाखेडा और पचकोहरा से क्षेत्र के करीब एक सैकडा गावों को विद्युत आपूर्ति की जाती है जिसमें शनिवार की देर शाम को बम्हनाखेडा फीडर मशीन अचानक धू धू कर जली थी जिसके चलते उपकेंद्र के सभी गावों की विद्युत आपूर्ति मसीत फीडर मशीन से जोडकर जैसे -तैसे दी जाने लगी थी हालांकि इस बीच उपकेंद्र पर जानकारी से पता चला की बम्हनाखेडा फीडर मशीन सही तो कराई गई लेकिन वह भी कुछ ही घंटो बाद फिर खराब हो गई ,और बुधवार देर शाम को तो मसीत फीडर मशीन भी खराब हो गई जिस कारण उपकेंद्र के करीब एक सैकडा गांव पूरी तरह अंधेरे में डूब गये जबकि पचकोहरा फीडर मशीन कई वर्षों से खराब पडी है जब विद्युत आपूर्ति के बाबत कनेक्शन धारक उपकेंद्र पर जानकारी करते हैंं तो उपकेंद्र के कर्मचारी फीडर मशीनों की खराबी की बात कहकर अपना पल्ला छाड लेते है कनेक्शन धारको को  विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से ना मिलने के कारण उनमें रोष व्याप्त है।