श्रम विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे है करारी के दुकानदार

साप्ताहिक बंदी का नही दिख रहा है करारी में असर

प्रमुख चौराहे की कुछ दुकाने छोड़ ज्यादातर दुकान रहती है खुली

कौशाम्बी : करारी बाजार में साप्ताहिक बंदी का नही दिख रहा कोई असर । अधिक कमाई के लालच में दुकानदार बृहस्पतिवार को भी दुकान बंद करना मुनासिब नहीं समझते हैं। श्रम विभाग भी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है।

प्रशासन की ओर से करारी मे साप्ताहिक बाजार बंदी के लिए बृहस्पतिवार का दिन घोषित किया गया है। विभाग की लापरवाही के चलते बजार की अधिकांश दुकानें बंदी वाले दिन भी खुली रहती हैं। बंदी का आदेश केवल कागजों पर ही सिमट कर रह गया है।करारी चौराहा व बाजार आदि जगह बृहस्पतिवार को ज्यादातर दुकानें खुली हैं। दुकानें खुलने से दुकानदार तो प्रसन्न दिखते हैं। जबकि उनकी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी नाखुश रहते हैं। हालांकि इस बारे में श्रम विभाग मौन बना हुआ है। जबकि जिला प्रशासन भी कोई ध्यान नही दे रहा है। व्यापारी प्रशासन को ठेंगा दिखाकर बंदी वाले दिन भी दुकाने खोले रहते हैं। इस संबध में कुछ व्यापारी लोगों का कहना है कि दुकानदारों को बंदी के निर्देश का पालन करना चाहिये।कुछ व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराया जाए। बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कर्रवाई की जाए।