उपचुनाव में सिकंदरा विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीती

कानपुर देहात जिले की सिकंदरा विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीत ली है । इस सीट के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अजीत सिंह पाल ने समाजवादी पार्टी की सीमा सचान को ग्यारह हजार आठ सौ मतों से भी ज्यादा के अंतर से पराजित किया। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।