गुजरात में स्‍थानीय निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत

गुजरात में स्‍थानीय निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है । सत्‍तारूढ़ दल ने 75 में से 47 नगर निकायों में जीत हासिल की है और सबसे अधिक स्‍थानों पर विजयी रही । कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं हैं जबकि अन्‍य दलों में एन सी पी और बी एस पी ने एक-एक सीट जीती है । छह सीटों पर किसी को बहुमत नहीं मिला, जबकि निदर्लीय के खातों में चार सीटें गई हैं। जाफराबाद सीट भाजपा पहले ही जीत चुकी थी। उधर, नगालैंड और मेघालय में चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। दोनों राज्यों की विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना तीन मार्च को होगी। उसी दिन त्रिपुरा विधानसभा चुनावों की मतगणना भी होगी।