दिनांक 07-11-17 को वादी श्री रामखेलावन पुत्र श्रीराम नि0 भनुवापुर थाना तालगांव ने सूचना किया कि दिनांक 6-11-17 को समय 19:30 बजे उसके भाई हीरालाल अपनी मोटर साइकिल टीवीएस नम्बर यूपी 34 एएल 0589 से मानपुर जा रहे थे कि अहमदपुर पुलिया पर एक अज्ञात व्यक्ति लिफ्ट मांगकर उनकी मोटर साइकिल पर सवार हो गया और थोड़ी दूर चलने के बाद चाकू से वार करके घायल कर मोटर साइकिल लूट ली।
पुलिस द्वारा मात्र 48 घण्टे के अन्दर ही अभियुक्त अनिल कुमार चौधरी पुत्र भीम लाल निवासी इद्दाह थाना मानपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के कब्जे से मो0सा0 के अतिरिक्त एक आदद तमंचा 315 बोर मय कारतूस तथा एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग व एक अदद चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त का पूर्व इतिहास कोई नहीं है।