आज दिनांक 09.11.2017 को यातायात माह नवम्बर के नौवें दिन पुलिस अधीक्षक हमीरपुर श्री दिनेश कुमार पी के निर्देशानुसार दीनदयाल उपाध्याय आवासीय विद्यालय चिकासी में कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना चिकासी ने कहा है कि मनुष्य जीवन अनमोल है और उससे भी अनमोल यातायात के नियम का पालन करना है । बिना नियम के व्यक्ति अपना तो नुकसान करता है, दूसरे का भी जाने अनजाने अहित कर ही देता है । इसलिए घर से बाहर निकलने के बाद यातायात की जानकारी होनी और उस पर अमल किया जाना जरूरी है । साथ ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा ट्रैफिक नियमों, चिन्हों के महत्व पर प्रकाश डाला गया और मार्ग पर चलने के सही तरीके छात्र-छात्राओं को बताये गये ।
Related Articles
फरार डकैत चढ़ा पुलिस के हत्थे, कस्बे सहित जनपद में कई स्थानों पर पड़े डाके में था शामिल
December 26, 2017
0
सट्टा खेलते एक को पुलिस ने पकड़ा
May 4, 2018
0
शांतिपूर्ण चुनाव पुलिस की जिम्मेदारी हैं : एस.पी.
November 20, 2017
0