सीतापुर पुलिस का सराहनीय कार्य

दिनांक 15.01.2018 को एक लडकी जिसकी उम्र करीब 23-24 वर्ष है | रेउसा चोराहे पर मिली जो देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अपने घर का रास्ता भूलकर आ गयी है | उसका नाम पता पूछा गया तो सही से अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी। थाना पुलिस द्वारा लड़की की मदद के लिए थाना रेउसा लाया गया, लड़की को महिला आरक्षी प्रिया व् उषा तेजान द्वारा उस लड़की को खाना खिलाया गया इसके उपरांत जब लड़की से उसका नाम व् पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सुनीता D/O सिपाही राम नि0 ग्राम तिलारी थाना चेनारी जिला रोहतास (सासाराम) बिहार बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने पिता के साथ बनारस इलाज के लिए आयी थी वही से रास्ता भटक कर यहाँ तक पहुंच गयी हूँ |

थाना रेउसा पुलिस द्वारा तत्काल थाना चेनारी जिला रोहतास (सासाराम) बिहार फोन द्वारा सम्पर्क कर तिलारी गाँव के मुखिया श्री शिवशंकर के मो0न0 पर सम्पर्क किया गया | जिन्होंने सुनीता के पिता सिपाही राम से थानाध्यक्ष रेउसा तथा सुनीता से वार्ता करायी | सुनीता के पिता सिपाही राम ने बताया कि मै तत्काल अपनी पुत्री को लेने के लिए थाना रेउसा जनपद सीतापुर के लिये रवाना हो रहा हूँ | मेरी बेटी को आप अपनी देख रेख में रखें | जिसके लिए सुनीता को महिला आरक्षी उषा तेजान व प्रिया कटारिया की देख रेख में उनके आवास पर रखा गया |

आज दि0 16/01/2018 को श्री सिपाही राम अपने मित्र श्री मनोज कुमार S/O रामलखन पता उपरोक्त के साथ थाना रेउसा पहुंचे है जिन्होंने अपनी लडकी सुनीता को पहचाना है और बताया कि यह मेरी पुत्री है और सुनीता ने भी बताया कि यही मेरे पिता हैं और मै इन्ही के साथ अपने घर जाना चाहती हूँ | पिता और पुत्री एक दूसरे से मिलकर काफी प्रसन्नता व्यक्त किये और उत्तर प्रदेश पुलिस तथा थाना रेउसा, जनपद सीतापुर पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा की । लडकी को थानाध्यक्ष श्री राजकुमार सरोज द्वारा कपडे, कम्बल और कुछ पैसो की व्यवस्था कर लड़की व् उसके परिजनों के साथ सकुशल थाना रेउसा से घर के लिए विदा किया गया |