सन्तोष कुमार :
● प्रभारी बनते ही डेढ़ कुंतल गांजा के समेत कई तस्करों को किया था गिरफ्तार ।
● संजय गुप्ता को जनपद में माना जाता है नेटवर्क का मास्टरमाइंड ।
सिराथू, कौशांबी : जनपद कौशाम्बी में वर्तमान समय संजय गुप्ता की एसओजी टीम आये दिन कोई न कोई खुलासा कर रही है। लगातार किसी न किसी अंतर्जनपदीय गिरोहों को अपने मुखबिर तंत्र के जरिये सलाखों के पीछे भेजकर कौशाम्बी पुलिस को रेंज में एक पहचान दिला रहे हैं। जनपद में संजय गुप्ता को नेटवर्क का मास्टरमाइंड माना जाता है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कौशांबी की एसओजी टीम अपराधियों को लगातार सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। अधिकतर घटनाओ के एसओजी की भूमिका सबसे अहम रहती है। एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता की टीम द्वारा शनिवार को बदमाशों से मुठभेड़ कर दो लुटेरों को गिरफ्तार करने के साथ अंतर्जनपदीय लुटेरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया। पकड़े गए अभियुक्त पड़ोसी जनपद फतेहपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। जनपद व अन्य जनपदों के थानों में लूटपाट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
एसओजी टीम ने अंतर्जनपदीय लुटेरो के पास से दो बाइक, दो तमंचे, 21 हजार रूपया, कपड़े सहित जेवरात भी बरामद किया है ।पथरावां गांव के पास हाल ही में दंपति से तमंचा सटाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना काफी दिन बाद भी सैनी पुलिस लुटेरों से काफी दिन दूर रही। एसओजी टीम ने सभी लुटेरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल किया है। लेकिन अब सैनी पुलिस वाहवाही लूट रही है।