सामान्य ज्ञान : 22 मई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ

  • 1420– आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
  • 1545: सूर वंश के पहले सम्राट शेर शाह सूरी का निधन 1545 में आज ही के दिन हुआ था. सूरी ने 1540-1556 तक उत्तर भारत पर शासन कर सूर साम्राज्य की स्थापना की।
  • 1772: सामाजिक-धार्मिक सुधारकों में से एक राजा राममोहन राय का जन्म 1772 में आज ही के दिन हुआ था. इन्होंने ब्रह्म समाज आंदोलन की शुरुआत की और बालविवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
  • 1805– गवर्नर जनरल लार्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुगल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
  • 1859: स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म 1859 में आज के दिन हुआ था। सर ऑर्थर कोनन डॉयल अपने फिक्शन किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उनकी सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली किताब शेरलॉक होम्स है।
  • 1915– प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1922– क्वीन मार्टिन, अमेरिकी टेलीविजन निर्माता (मृ. 1987) ।
  • 1947- ट्रूमन दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया गया जिसमें अमेरिका ने शित युद्ध में तुर्की और युनान की सहायता के लिए 400 मिलियन डालर का प्रावधान किया गया था।
  • 1949- पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
  • 1960 : आज ही के दिन सदर्न चिली में 9.5 तीव्रता का भूकंप आया था. ये अब तक का आया सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।
  • 1961: ऩ्यू साउथ वेल्स में भी आज ही के दिन भूकंप आया था।
  • 1971: साल 1971 में आज ही के दिन अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन एक सप्ताह की यात्रा पर सोवियत संघ की राजधानी मॉस्को पहुंचे।
  • 1977- बेनिन ने संविधान को अंगीकार किया।
  • 1984- बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
  • 1987 – नोवाक जोकोविच – टेनिस खिलाड़ी का जन्म ।
  • 1987: दिल दिहलाने वाले हाशिमपुरा हत्याकांड साल 1987 में आज के दिन हुआ था इसमें उत्तर प्रदेश के 19 जवानों पर हत्याकांड का मुकदमा चला था।
  • 2009- भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मू ह्यून ने अपने घर के नजदीक पहाडिय़ों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
  • 2010- सैन डियागो (अमेरिका) के डा. क्रेग वेंटर के नेतृत्व वाली वैज्ञानिकों की 24 सदस्यीय टीम ने प्रयोगशाला में कृत्रिम जीवन बनाने में सफलता पाई।
  • पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत में मीरानशाह से 25 किलोमीटर दूर मोहम्मद खेल गाँव में आतंकवादियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले एक परिसर पर अमेरिकी ड्रोन हमले में दो विदेशियों सहित 10 तालिबान आतंकी मारे गए।
  • मध्य इराक के खालेस शहर के बाजार में हुए कार बम धमाके में 23 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए।

-संकलित